{"_id":"15ff407ab0ba1f417915ea8fb0a37019","slug":"guru-nanak-dev-birthday-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश उत्सव पर शिमला में निकलेगी प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश उत्सव पर शिमला में निकलेगी प्रभात फेरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Nov 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरू नानक देव जी महाराज का 546वां पावन प्रकाश उत्सव 20 से 23 नवंबर तक गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में मनाया जाएगा। इस चार दिवसीय भव्य आयोजन के तहत शनिवार को सुबह छह बजे बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा से पंच प्यारों की अगुवाई में बालूगंज गुरुद्वारे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब बालूगंज के अध्यक्ष सरदार गुरसागर सिंह चौधरी ने बताया कि बालूगंज स्थित गोपाल मंदिर के पास प्रभात फेरी का स्वागत किया जाएगा। गोपाल मंदिर से प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब बालूगंज पहुंचेगी। यहां कीर्तन के बाद निशान साहिब की सेवा की जाएगी। आयोजन की शुरूआत वीरवार सुबह 11 बजे सुखमणी साहिब के पाठ और कीर्तन से होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार से गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में गुरू ग्रंथ साहिब का तीन दिवसीय अखंड पाठ शुरू होगा। रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक अखंड पाठ साहिब का भोग होगा। इस मौके पर कीर्तन आसा दी वार और गुरवाणी विचार हेड ग्रंथी हरजीत सिंह जी करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक स्वर्ण मंदिर अमृतसर के हजूरी रागी भाई सुखबीर सिंह जी गुरवाणी कीर्तन करेंगे।इस मौके पर गुरू का लंगर भी लगाया जाएगा। आयोजन में गुरुद्वारा पाराचिनार सभा सहित शहर के सभी गुरुद्वारों की प्रबंधन समितियां सहयोग करेंगी।