फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडी की गुंजन सकलानी के सिर सजा शरद सुंदरी का ताज, लाज बनीं वॉयस ऑफ विंटर कार्निवाल

Tue, 07 Jan 2020 10:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली(कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jan 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Gunjan Saklani of Mandi won winter queen 2020 title at manali
- फोटो : अमर उजाला

विंटर कार्निवाल मनाली में शरद सुंदरी का ताज मंडी की गुंजन सकलानी के सिर सजा है। फाइनल में 10 सुंदरियों में टक्कर हुई। सोमवार देर रात प्रतियोगिता चली। पौने एक बजे विंटर क्वीन के आखिरी राउंड के नतीजों में शिमला की आरुषि ठाकुर फर्स्ट रनरअप और हमीरपुर की शंभाबी को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया।

Gunjan Saklani of Mandi won winter queen 2020 title at manali
- फोटो : अमर उजाला

 कार्निवाल में विंटर क्वीन स्पर्धा आकर्षण का केंद्र रही। आखिरी दिन सर्द मौसम में रैंप पर उतरीं सुंदरियों ने हुस्न के जलवे बिखेरे। टॉप टेन में पहुंची गुंजन सकलानी, रवि तान्या, आरुषि ठाकुर, शंभाबी, शिवांगी ठाकुर, शिल्पा, आयुषी ठाकुर, पूजा ठाकुर और डॉ. मानवी अरोड़ा ने कैटवॉक कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

Gunjan Saklani of Mandi won winter queen 2020 title at manali
- फोटो : अमर उजाला

वॉयस ऑफ विंटर कार्निवाल का खिताब जालंधर पंजाब की लाज के नाम रहा। दूसरे स्थान पर मंडी के दुष्यंत ठाकुर और तीसरे स्थान पर अमृतसर पंजाब के गुरप्रीत सिंह रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gunjan Saklani of Mandi won winter queen 2020 title at manali
- फोटो : अमर उजाला

वॉयस ऑफ कार्निवाल में टॉप आठ प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। वॉयस ऑफ कार्निवाल के फाइनल राउंड में दुष्यंत ठाकुर, रजनीश ठाकुर, लाज, रवि कुमार, शीतल धीमान, कार्तिक ठाकुर, आदित्य बंसल और गुरप्रीत सिंह ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा।

विज्ञापन
Gunjan Saklani of Mandi won winter queen 2020 title at manali
- फोटो : अमर उजाला

परिणाम पर हंगामा, दर्शकों ने की नारेबाजी
मनाली विंटर कार्निवाल में कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया गया। कार्निवाल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या रात एक बजे तक चलती रही। न तो प्रशासन ने कोई संज्ञान लिया और न ही पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। रात एक बजे तक मनुरंगशाला में गाने बजते रहे। इस दौरान कार्निवाल में हुई कई प्रतियोगिताओं के परिणामों को लेकर दर्शकों ने नारेबाजी की और धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed