फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gul panag road show in Bilaspur

आज बिलासपुर में रोड शो करेंगी गुल पनाग

Mon, 28 Apr 2014 10:04 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
बयूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 28 Apr 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
Gul panag road show in Bilaspur

चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग मंगलवार को बिलासपुर में रोड शो करेंगी। वह हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कमलकांता बतरा के पक्ष में प्रचार करेंगी।

विज्ञापन


करीब पांच घंटे तक गुल पनाग बिलासपुर सदर और घुमारवीं में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाएंगी। मंगलवार को आप कार्यकर्ता करीब 10 बजे कोठी चौक पर चुनाव प्रचारक गुल पनाग का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


कोठीपुरा से ही पार्टी का रोड शो शुरू होगा। इस दौरान हमीरपुर से पार्टी प्रत्याशी कमल कांता बतरा भी मौजूद रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुल पनाग सुबह 11 बजे मेन मार्केट, रौड़ा, डियारा में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे बरमाणा में करीब पौने एक बजे जबकि घुमारवीं में ढाई बजे रोड शो के माध्यम से चुनाव प्रचार करेंगी। उधर, सोमवार को आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कमल कांता बतरा ने शाहतलाई में रोड शो किया।


वे कई क्षेत्रों में गईं। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने आह्वान किया। पार्टी संयोजक पुर्णेंद्र कश्यप, प्रवक्ता राज वर्मा ने कहा कि कोठी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता चुनाव प्रचारक का स्वागत करेंगे। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि रोड शो में भाग लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed