फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Guided devotees for good deeds

Shimla News: अच्छे कर्म के लिए श्रद्धालुओं का किया मार्गदर्शन

Mon, 23 Dec 2024 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Guided devotees for good deeds
आचार्य हेमनंद महाराज ने किया प्रवचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नया नंगल के सेक्टर 2 में स्थित रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय आध्यात्मिक सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। डेरा बाबा रुद्रानंद सेवक मंडल की ओर से आयोजित इस विराट आध्यात्मिक सम्मेलन में पहुंची हजारों भक्तों की भीड़ ने डेरा बाबा रुद्रानंद जिला ऊना से आचार्य हेमानंद के सामने नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने परिवार सहित शिरकत की। इस दौरान आचार्य हेमानंद ने अच्छे कर्म को लेकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। मार्गदर्शन करते हुए आचार्य ने कहा कि कर्मों को समझना मुश्किल है। यदि इंसान कर्म को धर्म से जोड़ कर अपने आप को परमात्मा से जोड़ते हुए बुरे कर्मों को त्यागता है। कहा कि कर्म ही हमें बांधते हैं और कर्म छाया की तरह साथ रहते हैं। इस समागम में कमलदेव जोशी, सेवक मंडल नंगल के अनिल अग्रवाल, जेके दत्ता, डा. शिव पाल कंवर, दीपक शर्मा, संजीव सहोड़, आरएन शर्मा, जगदीश चोपड़ा, अश्विनी, संजय मेहता, गिरीश जसवानी, राजेश शर्मा में अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed