फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gudiya rape case cbi took samples of three more suspect

गुड़िया प्रकरण, सीबीआई ने तीन और संदिग्धों के लिए सैंपल

Fri, 15 Sep 2017 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Sep 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
gudiya rape case cbi took samples of three more suspect

गुडि़या प्रकरण में संदिग्धों के सैंपल लेने का सिलसिला जारी है।  सीबीआई ने आईजीएमसी शिमला में तीन संदिग्धों के ब्लड सैंपल लिए। तीनों चिरानी बताए जा रहे हैं। यह हलाइला के जंगल में चिरान का काम करते हैं। मजदूर बाहरी राज्य के बताए जा रहे हैं। सैंपल लेने के बाद इन्हें जांच के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


बहुचर्चित गुडि़या मामले में जल्दी ही नया खुलासा हो सकता है। सीबीआई कुछ नई गिरफ्तारियां भी कर सकती है। अहमदाबाद में चल रही पांच आरोपियों की ब्रेन मैपिंग में कुछ नई परतें खुल सकती हैं। सीबीआई ने 21 सितंबर को हिमाचल हाईकोर्ट में इस मामले की जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी देनी है। 
विज्ञापन



सूत्रों ने बताया कि सीबीआई को इस मामले में कुछ लीड मिली है। इसी क्रम में कुछ और लोगों के भी रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। इनका गुडि़या के डीएनए से मिलान किया जा रहा है। सीबीआई गुडि़या मामले में पकड़े गए पांचों आरोपियों को लेकर अहमदाबाद चली गई है। वहां उनका ब्रेन मैपिंग टेस्ट हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस टेस्ट से पुलिस ने जो गुडि़या मामले की कहानी बनाई थी, वह कितनी सही या गलत है, उसके सबूत भी पुष्ट हो जाएंगे। चूंकि, सीबीआई के पास इस मामले की छानबीन के लिए 21 सितंबर तक का समय है, इसलिए माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द किसी नतीजे तक पहुंच सकती है। हालांकि, सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि इस मामले में सीबीआई अभी कुछ नहीं कहेगी।

आईजी जैदी की हालत में सुधार, नहीं मिली छुट्टी

gudiya rape case cbi took samples of three more suspect

गुड़िया केस में लॉकअप के भीतर हुए सूरज हत्याकांड मामले में आरोपी आईजी जहूर जैदी को आईजीएमसी से छुट्टी नहीं मिली है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब पहले से बेहतर है। वीरवार को भी उनके कुछ रूटीन टेस्ट किए गए जिनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अभी भी अंडर ऑब्जर्वेशन रखा है।


आईजी को बुधवार सुबह सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत आने के बाद आईजीएमसी के कार्डियोलॉजी विभाग के सीसीयू में भर्ती करवाया गया था। जैदी गुड़िया केस में सात अन्य पुलिसवालों के साथ न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। उन्हें हाल ही में कैथू जेल से कंडा जेल शिफ्ट किया गया था। आईजीएमसी में उनके वार्ड के बाहर जेल विभाग से तीन जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed