फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gudiya case ig jahur jaidi including nine policeman's judicial custody increased

जैदी समेत 9 पुलिस कर्मी अदालत में पेश, न्यायिक हिरासत बढ़ी

Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
gudiya case ig jahur jaidi including nine policeman's judicial custody increased

बहुचर्चित गुड़िया से दुराचार और हत्या प्रकरण से जुड़े लॉकअप हत्याकांड मामले में 9 पुलिस कर्मियों को अदालन में पेश किया गया। लॉकअप हत्याकांड मामले में  पूर्व आईजी जैदी, पूर्व एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी और डीएसपी मनोज जोशी समेत नौ पुलिस कर्मियों को 25 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने शनिवार को सभी आरोपियों को चक्कर स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया। यहां अदालत ने सभी आरोपियों को 25 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद सभी को कंडा जेल ले जाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस मामले में सीबीआई ने कोर्ट में चालान पेश किया और अदालत के निर्देश पर सभी आरोपियों को भी चालान की कॉपी दी गई है। अब इस मामले की सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है लॉकअप हत्याकांड का पूरा मामला

gudiya case ig jahur jaidi including nine policeman's judicial custody increased

गुड़िया केस की जांच के लिए गठित एसआईटी ने बीते वर्ष 12 जुलाई को 6 आरोपी गिरफ्तार किए थे। इसके बाद 18 जुलाई की रात्रि कोटखाई थाने के लॉकअप में पकड़े गए एक कथित आरोपी सूरज की मौत हो गई थी।

आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौंत हुई। ऐसे में मामले की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर  सीबीआई ने बीते वर्ष 29 अगस्त को आईजी जैदी समेत आठ पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद शिमला जिला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी को बीते वर्ष 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed