फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gst make Mithai or sweets 25 percent expensive on diwali

दीवाली पर ढीली होगी जेब, GST से इतने फीसदी महंगी होंगी मिठाइयां

Mon, 11 Sep 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
gst make Mithai or sweets 25 percent expensive on diwali

देश भर में जीएसटी लागू होने के बाद अब दिवाली पर मिठाई खरीदने के लिए भी लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। जीएसटी से मिठाइयां 25 फीसदी तक महंगी होंगी। पटाखे और पूजा-पाठ का सामान भी जेब हल्की करेगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेश के हलवाइयों के साथ मिल्कफेड ने मिठाइयां बनाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मिल्कफेड देसी से 300 क्विंटल मिठाइयां बनाएगा। इस दिवाली पर मिल्कफेड भी मिठाई के दाम में 5 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर रहा है। वहीं, बाहरी राज्यों से आनी वाली मिठाइयों के दाम में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। हालांकि, मिल्कफेड दिवाली पर बाजार में दुकानों की तुलना सस्ती मिठाइयां देगा।
विज्ञापन


फेडरेशन का दावा है कि मांग आने पर करीब 50 टन तक मिठाइयों का उत्पादन कर सकता है। दिवाली पर मिठाई के दाम बढ़ने का कारण रॉ मैटीरियल के दामों में हुई बढ़ोतरी बताया जा रहा है। मिल्कफेड बाजार की मांग को लेकर अभी सिर्फ  3 टन ही मिठाइयां बना रहा है। अगर बाजार से और मांग आती है तो मिल्कफेड 50 टन तक और मिठाइयां बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्कफेड बना रहा देसी मिठाइयां

gst make Mithai or sweets 25 percent expensive on diwali

मिल्कफेड लोगों की सेहत को देखकर मिठाइयां बना रहा है। मुख्य रूप से खोये वाली बर्फी बनाई जा रही है। गुलाब जामुन, पतीसा, रसगुल्ले, दूध की बर्फी, पेड़े और दूध से बनी कई मिठाइयां बना रहा है।

देसी घी की मिठाई की डिमांड कम
शहर से देसी घी की मिठाइयों की बहुत कम मांग आई है। ऐसे में मिल्कफेड डिमांड के अनुसार ही देसी घी की मिठाइयां बना रहा है। दावा किया है कि अगर देसी घी की मिठाइयों की और मांग आती है तो ही मिठाइयां बनना शुरू करेगा।

लैब से जांच करने के बाद तैयार होती है मिठाई
मिल्कफेड टुटू में दिवाली पर लोगों का खासा ध्यान रखा जा रहा है। फेडरेशन में मिठाई तैयार करने से पहले उसमें इस्तेमाल होने वाले खाद्य सामान की लैब में जांच की जा रही है। जांच में साफ होने के बाद ही उसे मिठाई के प्रयोग में इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed