फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GS Bedi became the primary teachers association president

जीएस बेदी बने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष

Sun, 29 May 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 29 May 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
GS Bedi became the primary teachers association president
चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश भर से 400 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा के जीएस बेदी को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। रविवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक के प्रदेश स्तरीय त्रैवार्षिक चुनाव ऊना मुख्यालय स्थित निजी पैलेस में हुए। चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश भर से 400 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। आल इंडिया फेडरेशन से अशोक चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी शिव प्रसाद की देखरेख में हुई। सर्वसहमति से कांगड़ा से जीएस बेदी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। मंडी के कपिल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव पद के लिए हमीरपुर से रणजीत गुलेरिया को चुना। मुख्य सलाहकार लाहौल से दोरजे, कोषाध्यक्ष किशनपाल को बनाया गया।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीएस बेदी ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे तथा अध्यापकों को पेश आ रही समस्याओं को हर उचित मंच पर उठाने का प्रयास करेंगे। बेदी ने अपने चुनाव के लिए प्रदेश भर के प्राइमरी टीचर्स का आभार जताया। प्राथमिक शिक्षकों को पेश आ रही समस्याओं और लंबे समय से लंबित चल रही मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शिक्षक हितों को सुरक्षित किया जा सके। इसके लिए वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक शिक्षकों की समस्याओं को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रोमोशन सहित 4-9-14 के मुद्दे प्रमुखता से उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed