फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GS Bali statement over unemployment allowance in himachal pradesh

बेरोजगारी भत्ते पर मुखर हुए पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली

Thu, 11 Jan 2018 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 11 Jan 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
GS Bali statement over unemployment allowance in himachal pradesh

प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली फिर मुखर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में नौकरी उपलब्ध नहीं करवाती, तब तक बेरोजगार युवाओं को यह भत्ता मिलना चाहिए।

विज्ञापन


पता चला है कि सरकार बेरोजगार युवाओं को बेरोजगार भत्ता बंद करने की तैयारी में है। बाली ने कहा कि वह विधानसभा में नहीं हैं। इसके चलते इस मुद्दे को उस प्लेटफार्म पर नहीं उठा सकते।
विज्ञापन


फिर भी जिस चीज के लिए 20 वर्षों से मैंने लड़ाई लड़ी और अपनी सरकार में भी अलग रुख अपनाकर बेरोजगारी भत्ते को सुनिश्चित करवाया। उसी स्टैंड पर कायम रहते हुए कहूंगा- अच्छी बात है कि प्रदेश सरकार युवाओं को ज्यादा जॉब प्रदान करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब तक किसी बेरोजगार को नौकरी नहीं लगती तब तब तक उसे भत्ता मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री खुद एक साधारण परिवार से आते हैं। वह इस तरह की आर्थिक मदद की अहमियत समझते होंगे और अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed