फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GS Bali statement on vikramditya singh.

'विक्रमादित्य अच्छा लड़का पर विधायक रिपोर्ट कार्ड बनाना जनता का काम'

Mon, 02 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 02 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
GS Bali statement on vikramditya singh.
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि विक्रमादित्य इज ए गुड ब्वॉय विद गुड इंटेंशन। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के बयान पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि विक्रमादित्य इज ए गुड ब्वॉय विद गुड इंटेंशन। विक्रमादित्य एक नेक नीयत वाला अच्छा लड़का है लेकिन विधायकों का रिपोर्ट कार्ड बनाना जनता का काम है।

विज्ञापन


विक्रमादित्य इस बारे में क्या सोचते हैं, यह उनकी निजी राय हो सकती है। विक्रमादित्य ने हाल ही में बयान दिया था कि युकां विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी। उन्होंने सरकार में कैबिनेट के चेहरे बदलने संबंधी बयान भी दिया था।
विज्ञापन


ऊना में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में वैकल्पिक परिवहन पर विचार कर रही है, जिसे पर्यटन से जोड़ा जाएगा। हिमाचल में गंडोला स्टेशन के अलावा वाटर वेज विकसित किए जाएंगे। उन्होंने इस मसले को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाली ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ भाजपा भ्रामक प्रचार कर रही है। सोनिया गांधी ने खुद कहा है कि अगर आरोपों में कुछ सच्चाई है तो इसकी जल्द जांच कराई जाए। बाली ने कहा कि भाजपा के रवैये के खिलाफ वह 10 मई को कांगड़ा जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। उपमंडल स्तर पर भी इस तरह के प्रदर्शन किए जाएंगे।

मां चिंतपूर्णी एक्सप्रेस वोल्वो बस का शुभारंभ, ये होगा किराया

GS Bali statement on vikramditya singh.
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने चिंतपूर्णी बस स्टैंड से चिंतपूर्णी-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने रविवार को चिंतपूर्णी बस स्टैंड से चिंतपूर्णी-दिल्ली रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की चिंतपूर्णी एक्सप्रेस नाम से वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सुबह पांच बजे दिल्ली से चलेगी और दोपहर एक बजे चिंतपूर्णी पहुंचेगी। चिंतपूर्णी से यह बस दोपहर बाद तीन बजे चलकर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ये होगा किराया
चिंतपूर्णी से दिल्ली बस स्टैंड तक का किराया 872 रुपये
हिमाचल भवन दिल्ली तक का किराया 892 रुपये
अंब 50, ऊना 120, नंगल 160, चंडीगढ़ के लगेंगे 380 रुपये

यात्रियों को मिलेगा विशेष टोकन
बाली ने कहा कि इस वोल्वो बस से मां चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक विशेष टोकन मुहैया करवाया जाएगा। इससे वे समय पर माता के दर्शन कर इसी बस से वापस जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed