फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ground breaking ceremony: 240 industries will an investment of 13656 crores in himachal

हिमाचल में 13656 करोड़ के निवेश के साथ धरातल पर उतरे 240 उद्योग

Fri, 27 Dec 2019 08:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Dec 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
ground breaking ceremony: 240 industries will an investment of 13656 crores in himachal
- फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला में सात और आठ नवंबर को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दो माह के भीतर जयराम सरकार ने नया रिकार्ड बनाते हुए 13656 करोड़ के निवेश के साथ 240 उद्योगों को धरातल पर उतार दिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद ग्राउंड ब्रेकिंग करने वाला हिमाचल देश का तीसरा राज्य बन गया है। शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में गृहमंत्री अमित शाह ने नारियल फोड़ कर ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की शुरूआत की।
विज्ञापन


उन्होंने जयराम सरकार के प्रयासों को सराहते हुए निवेशकों को केंद्र सरकार से भी औद्योगिक विस्तार में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। हिमाचल में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने निवेशकों को बीते कुछ माह के दौरान कई रियायतें दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार में सुगमता लाने, अनावश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र हटाने, नियमों व प्रक्रियाओं के सरलीकरण और स्वीकृतियों के लिए ऑनलाइन एकल खिड़की प्रणाली शुरू करने जैसे कदम उठाए हैं। इसके चलते शुक्रवार को 240 उद्योगों ने विभिन्न क्षेत्रों में 13656 करोड़ के निवेश के साथ धरातल पर काम शुरू कर दिया है। 

निवेशकों को यह सहूलियतें देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा

ground breaking ceremony: 240 industries will an investment of 13656 crores in himachal

शाह ने निवेशकों को यह सहूलियतें देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा। कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म पर काम कर रहे हैं, उसी तरह जयराम भी हिमाचल में काम कर रहे हैं। इज आफ डूइंग में भारत पांच साल के दौरान विश्व भर में 142 स्थान से 63वें स्थान पर पहुंच गया है। बिजली उत्पादन में भारत का रैंक 99 से घटकर 26वां हो गया है।

कारपोरेट टैक्स में केंद्र सरकार ने भारी छूट दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह को उन लोगों के लिए जोरदार जवाब भी बताया, जिन्होंने धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट आयोजित करने के लिए सरकार की आलोचना की थी। गृह मंत्री ने कॉफी टेबल बुक सर्वोदय हिमाचल का विमोचन और एसजेवीएनएल की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की सफलता को लेकर प्रेजेंटेशन भी दी गई।

किस क्षेत्र में कितना निवेश

ground breaking ceremony: 240 industries will an investment of 13656 crores in himachal

विभाग                    धरातल पर उतरे उद्योग                निवेश (करोड़)
उद्योग                            112                                   3157
पर्यटन                             81                                    3322
आयुर्वेद                           17                                    138
आईटी                             4                                       2089
स्वास्थ्य                          2                                        60
ऊर्जा                               2                                        2395
शहरी विकास                    2                                        250
हाउसिंग                          9                                        1696
शिक्षा                             11                                       349
कुल                               240                                     13656        


यह बड़ी परियोजनाएं हुईं शुरू
नवंबर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दौरान एमओयू करने के दो माह के भीतर धरातल पर उतरने वाली बड़ी परियोजनाओं में एसजेवीएनएल, भारती इंटरप्राइजेज, रिलांयस जियो इन्फोकॉम, एटीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर, एबोट हेल्थकेयर, मोरपेन लैबोरेट्रिज, अंबुजा सीमेंट, डीजीएम डेवलपर्स, मैनकाइंड फार्मा, महेंद्रा होलीडेज एंड रिजॉर्ट्स, लेक्सस होटल्स और रिजॉर्ट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed