फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Grey crowned Prinia a rare species of bird found in Mazathal of Solan

Grey crowned Prinia: हिमाचल में पहली बार दिखा दुर्लभ प्रजाति का ग्रे क्राउंड प्रेनिया पक्षी, दो युवाओं ने खोजा

Thu, 23 Jun 2022 10:28 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 10:28 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के वन्य प्राणी विभाग के रिकॉर्ड में आज तक इस पक्षी का नाम दर्ज नहीं है। यह दुर्लभ प्रजाति का पक्षी उत्तराखंड में पाया जाता है। चंबा जिले के चुराह निवासी राकेश्वर कपूर और साहो निवासी वीरेंद्र सोलन में जीव विज्ञान पर पीएचडी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Grey crowned Prinia a rare species of bird found in Mazathal of Solan
दुर्लभ प्रजाति का ग्रे क्राउंड प्रेनिया पक्षी - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के मजाथल वन्य प्राणी क्षेत्र में दुनिया भर में दुर्लभ प्रजाति का ग्रे क्राउंड प्रेनिया नामक पक्षी मिला है। इस पक्षी को चंबा जिले के दो युवाओं ने खोजा है। हिमाचल प्रदेश के वन्य प्राणी विभाग के रिकॉर्ड में आज तक इस पक्षी का नाम दर्ज नहीं है। यह दुर्लभ प्रजाति का पक्षी उत्तराखंड में पाया जाता है। चंबा जिले के चुराह निवासी राकेश्वर कपूर और साहो निवासी वीरेंद्र सोलन में जीव विज्ञान पर पीएचडी कर रहे हैं। उन्हें वन मंडलाधिकारी शिमला कृष्ण कुमार ने वन्य प्राणी क्षेत्र मजाथल में जीव-जंतुओं के सर्वे का जिम्मा सौंपा था। इसके लिए उन्हें 45 दिन का समय दिया गया। इस दौरान उन्होंने 120 प्रजाति के पक्षियों को अपने कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन


धर्मशाला के चमड़ी रोग विशेषज्ञ अभिनव चौधरी भी उनके साथ थे। अभिनव जीव-जंतुओं के प्रति लगाव रखते हैं और वन्य प्राणियों की फोटोग्राफी का भी शौक रखते हैं। इस दौरान उन्होंने दुर्लभ प्रजाति के पक्षी ग्रे क्राउंड प्रेनिया को ढूंढा। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बनाकर वन्य प्राणी विभाग को दी। रिपोर्ट में उन्होंने इस पक्षी के लिए मौजूदा खतरे का भी उल्लेख किया। रिपोर्ट में बताया गया कि चीड़ की पत्तियों में आग लगने के कारण इस पक्षी के जलने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा जंगल के साथ लगती सीमेंट फैक्ट्री से भी इस पक्षी को खतरा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed