फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   great initiative: Will not chill in the cold now, Principal distributed coats worth four lakhs to 365 students

सराहनीय पहल: अब ठंड में नहीं ठिठुरेंगे, प्रधानाचार्य ने 365 विद्यार्थियों को बांटे चार लाख के कोट

Sat, 26 Nov 2022 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Nov 2022 07:28 PM IST
सार

 प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा की मदद से स्कूल के सभी 365 विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए एक-एक गर्म कोट दिया गया। 

विज्ञापन
great initiative: Will not chill in the cold now, Principal distributed coats worth four lakhs to 365 students
प्रधानाचार्य ने 365 विद्यार्थियों को बांटे चार लाख के कोट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस के बच्चे अब ठंड में नहीं ठिठुरेंगे। प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा की मदद से स्कूल के सभी 365 विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए एक-एक गर्म कोट दिया गया। सबसे ज्यादा फायदा उन छात्रों को हुआ, जो गरीब हैं। समारोह में उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला मुख्यातिथि तौर पर शामिल हुए।  प्रधानाचार्या ने कहा कि यदि आप दूसरों की जिंदगी बेहतर नहीं बना सकते तो समझें आप अपना समय बरबाद कर रहे हैं।

विज्ञापन


जितना समाज आपको देता है, उतना आपको समाज को लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में उनका सहयोग स्कूल के सहपाठी ने भी दिया।  वह अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इस पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए गए। मुख्यातिथि विकास शुक्ला ने कहा कि प्रिंसिपल की अच्छी सोच से यह संभव हो सका है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निहाल चंद, सदस्य और अध्यापक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed