{"_id":"5d723dcc8ebc3e93ac71fade","slug":"grant-of-dearness-allowance-to-the-employees-of-the-hpsebl","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 हजार बिजली कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 हजार बिजली कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता, अधिसूचना जारी
Fri, 06 Sep 2019 04:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 Sep 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत 18 हजार कर्मचारियों को अक्तूबर में तनख्वाह बढ़कर मिलेगी। बोर्ड प्रबंधन ने चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी है। अक्तूबर में मिलने वाले सितंबर के वेतन में बढ़ी हुई राशि दी जाएगी। एक जनवरी, 2019 से 31 जुलाई, 2019 तक का एरियर जीपीएफ में ब्याज सहित जाएगा।
विज्ञापन
अगस्त का एरियर सितंबर के वेतन में जुड़कर आएगा। बिजली बोर्ड के कार्यकारी निदेशक अश्वनी कुमार शर्मा ने डीए देने की अधिसूचना जारी की है। पेंशनरों को छह माह के डीए का एरियर एकमुश्त देने की अधिसूचना जल्द जारी होगी।
विज्ञापन
सरकार ने पिछले दिनों महंगाई भत्ते को 144 प्रतिशत से बढ़ाकर 148 प्रतिशत किया है। यह एक जनवरी, 2019 से देय होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 अगस्त को महंगाई भत्ता देने का एलान किया था। सरकार महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना बीते दिनों कर जारी कर चुकी है। शुक्रवार को बिजली बोर्ड ने अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन