फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Grandmother and mother reached the crematorium barefoot to bid adieu to martyred Praveen Sharma

Martyr Praveen Sharma: बलिदान हुए प्रवीण शर्मा को अंतिम विदाई देने दादी; मां नंगे पांव पहुंचीं श्मशानघाट

Tue, 13 Aug 2024 11:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 11:39 AM IST
सार

प्रवीण के चचेरे भाइयों हर्षराज व अर्जुन ने मुखाग्नि दी। लोगों ने शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारे लगाए। लाडले को अंतिम विदाई देने माता   रेखा शर्मा और दादी चंपा नंगे पांव श्मशानघाट पहुंचीं। 

विज्ञापन
Grandmother and mother reached the crematorium barefoot to  bid adieu to martyred Praveen Sharma
प्रवीण को अंतिम विदाई देने दादी; मां नंगे पांव पहुंचीं श्मशानघाट - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ऑपरेशन रक्षक में बलिदान हुए लांस नायक प्रवीण शर्मा का सोमवार को उनके पैतृक गांव उपरला पालू में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक रीना कश्यप सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। प्रवीण के चचेरे भाइयों हर्षराज व अर्जुन ने मुखाग्नि दी। लोगों ने शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारे लगाए। लाडले को अंतिम विदाई देने माता रेखा शर्मा और दादी चंपा नंगे पांव श्मशानघाट पहुंचीं। 

विज्ञापन

प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह को पहले उनके घर ले जाया गया, जहां परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने बहुत हौसला रखा। उसके बाद करीब साढ़े चार बजे पार्थिव देह श्मशानघाट ले जाई गई। सैनिकों ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर सैनिक बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन, एसडीएम राजकुमार ठाकुर, डीएसपी वीसी नेगी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के सम्मान में राजगढ़ बाजार रहा बंद
प्रवीण शर्मा ने दो दिन पूर्व घरवालों से बात की थी। दादी चंपा शर्मा के लाडले प्रवीण ने पहले माता रेखा शर्मा व पिता राजेश शर्मा से बात की थी। उसके बाद दादी से पूछा था कि शादी के लिए कितने सूट लाने हैं। वह जब घर आएगा तो लेकर आएगा। अक्तूबर माह में लांस नायक प्रवीण शर्मा का विवाह तय हुआ था।

विज्ञापन

शहीद के सम्मान में राजगढ़ बाजार रहा बंद
प्रवीण की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पार्थिव देह सोमवार दोपहर बाद 1:20 बजे राजगढ़ पहुंची। शहीद के सम्मान में समूचा बाजार बंद किया गया। लोग सड़कों के किनाारे खड़े रहे।  एंबुलेंस में लाई गई पार्थिव देह पर लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। लोग शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। विधायक रीना कश्यप ने भी शहीद प्रवीण को श्रद्धांजलि दी। यशवंतनगर और पबियाना में भी सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed