फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt notified rules for Industrial allowance to Himachali workers

इस उम्र के युवाओं को मिलेगा औद्योगिक भत्ता, अधिसूचना जारी

Fri, 09 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 09 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
govt notified rules for Industrial allowance to Himachali workers

हिमाचल में लगे उद्योगों में कार्यरत हिमाचली कामगारों को 1000 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार इन उद्योगों में 15 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले 36 साल से कम उम्र के युवाओं को यह लाभ देगी।

विज्ञापन


सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अलावा विकलांग कामगारों को 1500 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। यह लाभ दो साल तक मिलता रहेगा। यह फायदा केवल उन्हीं हिमाचलियों को मिलेगा, जो अधिसूचना जारी होने के बाद नियुक्त होंगे, जबकि पहले के भर्ती कामगारों को नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 

हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल ने यह भत्ता देने का निर्णय लिया था। सरकार ने अब इस योजना की अधिसूचना भी जारी कर दी है। राज्य में स्थापित उद्योगोें में नौकरी पाने वाले हिमाचल के स्थायी निवासियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

govt notified rules for Industrial allowance to Himachali workers

राज्य से बाहर के कामगारों के लिए यह योजना लागू नहीं है। इसकी अधिसूचना प्रधान सचिव श्रम एवं रोजगार की ओर से जारी की गई है। इस भत्ते को औद्योगिक भत्ता नाम दिया गया है।

औद्योगिक भत्ते का लाभ पाने के लिए लाभार्थी का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज न होने पर यह भत्ता नहीं मिलेगा।

प्रदेश में कौशल विकास भत्ता योजना पहले से ही चल रही है। इसी से मिलती-जुलती यह नई योजना अधिसूचित की गई है। माना जा रहा है कि इसका लाभ आने वाले समय में हजारों युवाओं को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed