{"_id":"5f7db4c58ebc3e9b75440558","slug":"govt-is-burdening-people-in-the-hope-of-additional-debt-agnihotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त कर्ज की आस में लोगों पर बोझ डाल रही सरकार: अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त कर्ज की आस में लोगों पर बोझ डाल रही सरकार: अग्निहोत्री
Wed, 07 Oct 2020 06:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों को सबसे बड़ा झटका जीएसटी के रूप में दिया है। प्रदेश सरकार पर पहले से ही 55 हजार करोड़ का कर्ज है। ऐसे में अब जीएसटी में एक प्रतिशत अतिरिक्त कर्ज मिलने की आस में प्रदेश सरकार जनता पर बोझ डालने का ही काम कर रही है। कुल मिला कर जीएसटी का कर्ज 2022 तक देना होगा। प्रदेश सरकार केंद्र की मोदी सरकार के समक्ष सही तरीके से पक्ष तक नहीं रख सकी है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से केंद्र सरकार के समक्ष जीसटी को लेकर किस प्रकार से लोगों का पक्ष रखा इस संबंधी बात को सार्वजनिक करने की बात कही।
विज्ञापन
किसान बिलों को केंद्र सरकार ने मनमाने तरीके से पास करवाया। 3200 करोड़ खर्च कर बनाई गई रोहतांग टनल का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री से लोगों को उम्मीदें थी कि वे पड़ोसी राज्य चीन को कुछ सख्त संदेश देंगे। बीते छह माह में प्रदेश में कोरोना ने कहर मचाया है। मुख्यमंत्री बताएं कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री, हेल्थ सेक्रेटरी को किस आधार पर हटाया। इसके अलावा मेडिकल कालेज चंबा के प्राचार्य को भी जबरदस्ती अपने पद से समय से पूर्व ही त्यागपत्र देने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कोविड अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग प्रदेश सरकार से की।
विज्ञापन