फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govt employees doing excellent work will be honored on Himachal Day

Shimla News: हिमाचल दिवस पर उत्कृष्ट काम करने वाले सरकारी कर्मचारी होंगे सम्मानित

Wed, 01 Nov 2023 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Nov 2023 09:11 PM IST
सार

कर्मचारियों के नाम राज्य सिविल सेवा अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार-2024 के लिए भेजे जाएं। यह पुरस्कार हिमाचल दिवस पर 15 अप्रैल के दिन हर साल दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Govt employees doing excellent work will be honored on Himachal Day
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में विवरण भेजें, जिन्होंने विभागों में सर्वश्रेष्ठ काम किया है।

विज्ञापन

ऐसे कर्मचारियों के नाम राज्य सिविल सेवा अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार-2024 के लिए भेजे जाएं। यह पुरस्कार हिमाचल दिवस पर 15 अप्रैल के दिन हर साल दिए जाते हैं। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और विभागाध्यक्षों से 31 दिसंबर तक नामांकन और आवेदन मांगे हैं। इसके लिए बताए प्रारूप पर संस्तुतियां भेजनी होंगी। दो पृष्ठों का एक संक्षिप्त आलेख भी भेजना होगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियां के बारे में विवरण देना होगा।
विज्ञापन


इसे राज्यस्तरीय छंटनी कमेटी को भेजा जाएगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग के पास 31 दिसंबर से पहले निश्चित प्रारूप पर ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की संस्तुतियां भेजनी होंगी। सिविल सर्विस अवार्ड के लिए हिमाचली टोपी और 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अगर किसी संस्था या संगठन को पुरस्कार दिया जाना है तो ढाई लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जब अवार्ड दिए जाएंगे तो पुरस्कार लेने वालों को राज्य अतिथि माना जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छंटनी कमेटी बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed