Shimla News: सरकार ने गगरेट, सुजानपुर, बड़सर सहित सात उपमंडलों के एसडीएम बदले
चैतन्य शर्मा के गगरेट, राजेंद्र राणा के सुजानपुर और इंद्रदत्त लखनपाल के बड़सर विधानसभा क्षेत्र सहित सात एसडीएम बदल दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के अयोग्य घोषित तीन विधायकों के क्षेत्रों से एसडीएम बदल दिए हैं। चैतन्य शर्मा के गगरेट, राजेंद्र राणा के सुजानपुर और इंद्रदत्त लखनपाल के बड़सर विधानसभा क्षेत्र सहित सात एसडीएम बदल दिए हैं।
गगरेट के एसडीएम शशिपाल शर्मा को चुराह जिला चंबा, बडसर के एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा को सुजानपुर, सुजानपुर के एसडीएम राज कुमार को करसोग में नियुक्ति दी गई हैं। आरटीओ मंडी सोमिल गौतम को गगरेट, धर्मपुर के एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम को बड़सर, चुराह के एसडीएम जोगिंद्र पटियाल को धर्मपुर और करसोग के एसडीएम नरेंद्र सिंह को आरटीओ मंडी नियुक्त किया गया है।