फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govind thakur statement regarding private school fee control issue in himachal assembly

गोविंद ठाकुर बोले: निजी स्कूल फीस नियंत्रण विधेयक पर गहन मंथन की जरूरत

Tue, 16 Mar 2021 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Mar 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
govind thakur statement regarding private school fee control issue in himachal assembly
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि निजी स्कूल फीस नियंत्रण विधेयक संवेदनशील है। इसे लेकर सावधानियां बरतने की जरूरत है। मामला अभी चर्चा में है। गहन मंथन करने की अभी और जरूरत है। विधानसभा परिसर में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी परामर्श का दौर जारी है।

विज्ञापन


सरकार इसे लेकर जल्दबाजी में नहीं है। कोरोना काल में अभिभावकों की ओर से फीस से जुड़ीं समस्याएं सामने आई हैं। इसके चलते ही कानून बनाने के विचार पर काम शुरू किया गया है। एक अन्य सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार कला शिक्षकों के पद भरने के लिए संस्तुति भेज दी गई है। 
विज्ञापन



स्कूलों की फीस पर सरकार के पलटी मारने से घमासान 
 वहीं, निजी स्कूलों की मनमानी और अलग-अलग तरीके से अभिभावकों से की जाने वाली वसूली को रोकने के लिए कानून बनाने के मुद्दे पर मंत्रिमंडल की बैठक में लिए यू टर्न को छात्र-अभिभावक मंच ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। मंच का आरोप है कि सरकार सही मायने में ऐसा कोई कानून लागू ही नहीं करना चाहती। सरकार की इच्छा शक्ति में कमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
छात्र-अभिभावक मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा, फालमा चौहान, बिंदु जोशी ने कहा कि निजी स्कूलों की फीस, प्रवेश प्रक्रिया तथा पाठ्यक्रम को संचालित करने के लिए कानून बनाने, रेगुलेटरी कमीशन गठित करने की मांग पर बीते रोज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया। अभिभावकों को उम्मीद थी कि बैठक में विधेयक को लाने और इसे कानून का रूप देने के लिए विधानसभा में ले जाया जाएगा। 

कैबिनेट बैठक में इस मसले को टालने से स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार निजी स्कूलों पर नकेल कसने को कानून लागू ही नहीं करना चाहती है। उन्होंने  मांग उठाई कि निजी स्कूलों की ट्यूशन फ ीस के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के शुल्क वसूलने पर रोक लगाने के लिए अधिसूचना जारी की जाए। वर्ष 2021 में किसी भी निजी स्कूल को फीस बढ़ोतरी की इजाजत न देने की सरकार  से मांग उठाई। 

कानून बनाने में की जा रही देरी से संघ नाराज 
 संघ की मंगलवार को कोर कमेटी की हुई बैठक में कानून बनाने में की जा रही देरी पर नाराजगी जाहिर की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, संयुक्त सचिव हमिंद्र धौटा, सचिव सीएल शर्मा, रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष शालू नेगी, उपाध्यक्ष बबली संतोष, जितेंद्र यादव  और सलाहकार रमेश ठाकुर ने उम्मीद जताई कि इसी सत्र में यह बिल विधानसभा में पारित कर आम जनता को राहत देगी। 

विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर शुरू करेंगे नए तकनीकी ट्रेड : मारकंडा

तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा है कि विद्यार्थियाें की संख्या बढ़ने पर प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नए ट्रेड शुरू किए जाएंगे। प्रश्नकाल के दौरान जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र कुमार के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ जिला कांगड़ा में दो ट्रेड ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग चल रहे हैं।

शैक्षणिक सत्र 2019-20 में एआईसीटीई ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी थी। पिछले तीन सालों से कम प्लेसमेंट होने के साथ-साथ अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स फिलहाल शुरू नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed