फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor shiv pratap shukla said Triloknath temple is a new experience for me

Lahul News: राज्यपाल बोले- त्रिलोकनाथ मंदिर मेरे लिए नई अनुभूति

Wed, 25 Oct 2023 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 08:34 PM IST
सार

हिमाचल देवभूमि है और यह सबको प्रभावित करती है। कुछ पर्यटक घूमने तो कुछ देव दर्शन के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
Governor shiv pratap shukla said Triloknath temple is a new experience for me
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भगवान त्रिलोकीनाथ के दर्शन किए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल की धरा पर्यटन के साथ देव दर्शन के लिए भी मानी जाती है। हिमाचल देवभूमि है और यह सबको प्रभावित करती है। कुछ पर्यटक घूमने तो कुछ देव दर्शन के लिए आते हैं। यह बात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भगवान त्रिलोकीनाथ के दर्शन के बाद कही। उन्होंने कहा कि त्रिलोकनाथ को हिंदू और बौद्ध दोनों धर्म के लोग पूजते हैं। मेरे लिए यह एक अद्भुत श्रद्धा है जिसे मैंने महसूस किया। उन्होंने जनजातीय जिला में नौतोड़ को लेकर कहा कि इस विषय पर कई बार राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है अब केंद्र सरकार से भी बात की जाएगी।

विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग को लेकर राज्यपाल ने कहा कि सुना था कि पहले यात्रा कई घंटों की होती थी अब मात्र 10 मिनट की हो गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह टनल अटल बिहारी वाजपेयी के नाम है। राज्यपाल ने कहा कि वे कुल्लू दशहरा का शुभारंभ कर आए हैं तो उन्होंने देखा कि जिस तरह देवता रथ मैदान में पहुंच रहे थे, वह भी एक अद्भुत है। देवता लोगों के वश में नहीं हो रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल त्रासदी से उभर आया है। अब निश्चित रूप से पर्यटक हिमाचल आने चाहिए। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि वे हिमाचल में उपस्थिति दर्ज कर यहां की प्रकृति का आनंद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed