फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Governor Shiv Pratap Shukla inaugurates International Minjar Fair

Minjar Fair 2023: मिर्जा परिवार की बनाई मिंजर अर्पित करने के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आगाज

Sun, 23 Jul 2023 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jul 2023 07:48 PM IST
सार

शोभायात्रा में मिंजर मेले से संबंधित ध्वज लेकर कहार आगे-आगे चले। शोभायात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकार भी शामिल रहे। गृह रक्षक बैंड की मधुर धुनों के बीच मुख्य बाजार से होते हुए शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में पहुंची।

विज्ञापन
Governor Shiv Pratap Shukla inaugurates International Minjar Fair
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा के ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर में लक्ष्मी नाथ को चंबा के मिर्जा परिवार की बनाई मिंजर अर्पित करने के साथ रविवार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू हो गया। यह मेला 30 जुलाई तक चलेगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे। रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विधिवत रूप से मिंजर अर्पित कर और पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार गायन के बीच ध्वजारोहण कर मेले का आगाज किया। इससे पूर्व नगर परिषद चंबा कार्यालय से बैंड बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


शोभायात्रा में मिंजर मेले से संबंधित ध्वज लेकर कहार आगे-आगे चले। शोभायात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकार भी शामिल रहे। गृह रक्षक बैंड की मधुर धुनों के बीच मुख्य बाजार से होते हुए शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में पहुंची। यहां राज्यपाल ने लक्ष्मीनाथ को मिंजर अर्पित की। मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक कुंडली मल्हार की प्रस्तुति दी। इसके उपरांत रघुनाथ को मिंजर अर्पित की गई। इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोक परंपरा के संरक्षण के साथ नशे के खिलाफ जागरूक करने की जरूरत : राज्यपाल
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हमारी समृद्ध लोक परंपराएं प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन्हें भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने के साथ समाज में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ल का चंबा जिले का यह पहला दौरा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को मिंजर महोत्सव की बधाई दी।

कहा कि चंबा जिला अपनी नैसर्गिक सुंदरता और समृद्ध लोक संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है। प्रदेश का हर गांव और हर शहर संस्कृति का एक अनूठा पन्ना है। मिंजर महोत्सव में यहां की पुरातन लोक परंपराओं, मान्यताओं और आस्था का गहरा नाता रहा है। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। राज्यपाल ने मिंजर मेला खेल प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed