{"_id":"64984e078fd99c814703f7a5","slug":"governor-shiv-pratap-shukla-cm-sukhvinder-singh-sukhu-flagged-off-10th-hp-police-half-marathon-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चंडीगढ़ के साहिल ने जीती 21.5 किमी की हाफ मैराथन, सीएम सुक्खू ने पुरस्कृत किए विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चंडीगढ़ के साहिल ने जीती 21.5 किमी की हाफ मैराथन, सीएम सुक्खू ने पुरस्कृत किए विजेता
Sun, 25 Jun 2023 07:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:54 PM IST
सार
रिज मैदान से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। तीन वर्गों में हुई हाफ मैराथन में 2,392 धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
साहिल को 51 हजार की इनामी राशि देते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल पुलिस की ओर से आयोजित 10वीं हाफ मैराथन में 21.5 किमी वर्ग में चंडीगढ़ के साहिल गिल ने बाजी मारी। विजेता को 51,000 रुपये की इनामी राशि दी गई। 22 जेएंडके राइफल के कुलबीर सिंह द्वितीय और मंडी के रमेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रोहतक की सोनिका प्रथम, यूपी की रेनू सिंह ने दूसरा और हमीरपुर की कैंजो तृतीय रहीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
सुबह रिज मैदान से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। तीन वर्गों में हुई हाफ मैराथन में 2,392 धावकों ने भाग लिया। 10 किमी की मिनी मैराथन में सोनीपत के सूरज विजेता रहे। हरियाणा के रवि दूसरे, मंडी के रोहित तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सुनीता ने पहला, अर्पिता सैणी ने दूसरा, वनीता गुज्जर तृतीय रहीं। 3 किमी की ड्रीम रन मैराथन में 10 से 15 आयु वर्ग में नवजोत सिंह प्रथम, सावंत दूसरे और आदर्श तृतीय रहे।
विज्ञापन
महिला वर्ग में रीतिका ने पहला, अनामिका ने दूसरा और काशवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 16 से 30 आयु वर्ग में अजय ने प्रथम राहुल ने दूसरा और शशि ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मुस्कान प्रथम, विपाशा दूसरे और छाया तीसरे स्थान पर रहीं। 31 से 45 आयु वर्ग में सोहन सिंह ने प्रथम, तारा चंद ने दूसरा और गैना राम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
महिला वर्ग में निशा सारीन ने पहला, प्रभा ने दूसरा और अंजना तृतीय रहीं। 46 से 61 आयु वर्ग में वेद प्रकाश, चंद्र देव और डॉ. सतीश शर्मा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में विजेता प्रथम, नीना कुमारी दूसरे और शीशम नेगी तृतीय रहीं।
61 से 75 आयु वर्ग में गोवर्धन, महेश्वर दत्त और कुलदीप सिंह ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नंद रानी प्रथम, विद्या ठाकुर द्वितीय, चंद्रलेखा सूद तृतीय रहीं। 75 आयु वर्ग में संतोष शर्मा प्रथम,मानसी दूसरे और सुविधा तृतीय रहीं। इस मौके पर कार्यकारी पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल भी मौजूद रहीं।