फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor of Himachal Rajendra Vishwanath Arlekar reached Kaumik, the highest village in Asia, spoke to the people

एशिया के सबसे ऊंचे गांव कौमिक पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल, लोगों से की बात

Sat, 28 Aug 2021 11:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/उदयपुर/काजा (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/उदयपुर/काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Aug 2021 11:26 AM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज समृद्ध हैं। यहां के लोगों ने अपनी इस पहचान को कायम रखा है। शुक्रवार को राज्यपाल काजा में जनजातीय संस्कृति से भी रूबरू हुए। एडीएम मोहन दत्त ने उन्हें पारंपरिक वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Governor of Himachal Rajendra Vishwanath Arlekar reached Kaumik, the highest village in Asia, spoke to the people
कौमिक पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शुक्रवार को एशिया के सबसे ऊंचे गांव कौमिक पहुंचे। उन्होंने चीन सीमा से सटे लांगचा, हिक्किम, ताबो और कीह गोंपा का भी दौरा किया। राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर वहां की संस्कृति के बारे में जाना। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज समृद्ध हैं। यहां के लोगों ने अपनी इस पहचान को कायम रखा है। शुक्रवार को राज्यपाल काजा में जनजातीय संस्कृति से भी रूबरू हुए। एडीएम मोहन दत्त ने उन्हें पारंपरिक वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर प्रदेश सरकार की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने लांगचा में छेरिंग डोलमा और गटूक छोडन को गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन और चूल्हा वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओें को धुएं से छुटकारा दिलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्षों में सरकार ने राज्य में योजना के तहत 2.85 लाख महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं।  राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल सही मायनों में सुदूर क्षेत्रों में बसता है। वह कोशिश करेंगे कि राज्य के हर जिले का दौरा कर लोगों से मिलें। हिमाचल की संस्कृति को नजदीक से समझने के साथ लोगों की समस्याओं को भी जान सकेंगे।


स्थानीय लोगों ने कुछ समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया है। वे इनका हल करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। नियोजित पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से रोजगार बढ़ने के साथ आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। उनके साथ लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed