फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor meets PM Modi, discusses permanent settlement of people in border areas

हिमाचल: पीएम मोदी से मिले राज्यपाल, सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को स्थायी तौर पर बसाने पर चर्चा

Thu, 11 Jan 2024 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jan 2024 06:53 PM IST
सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल में प्राकृतिक खेती और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया।

विज्ञापन
Governor meets PM Modi, discusses permanent settlement of people in border areas
पीएम मोदी से मिले राज्यपाल - फोटो : संवाद

विस्तार

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थायी तौर पर स्थानीय लोगों को बसाने और क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं सृजित करने का आग्रह किया ताकि सुविधाओं का लाभ स्थानीय लोगों को भी प्राप्त हो सके। उन्होंने हिमाचल में प्राकृतिक खेती और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि गत वर्ष उन्होंने वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिले के विभिन्न गांवों, सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की विभिन्न चौकियों का दौरा किया। जिले में कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों से स्थानीय लोगों का पलायन रोकने के दृष्टिगत अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। 
विज्ञापन


 राष्ट्रपति से भी मिले
राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट की। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने गृह मंत्री अमित शाह से भी शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed