फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor inspects CM helpline, gives suggestions to make it more effective

राज्यपाल ने किया सीएम हेल्पलाइन का निरीक्षण, योजना को और प्रभावी बनाने के लिए दिए सुझाव

Wed, 05 Feb 2020 05:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Feb 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Governor inspects CM helpline, gives suggestions to make it more effective
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : सोशल मीडिया

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का निरीक्षण किया। यह हेल्पलाइन योजना टूटीकंडी स्थित आईएसबीटी से चलाई जा रही है। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए इसे जन कल्याण की दिशा में एक अच्छी पहल बताया है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने इस हेल्पलाइन को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यरत स्टाफ  से इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आधुनिक तकनीक का जन शिकायत निवारण में पूर्ण उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


पंजीकृत कॉल को सिस्टम से संबंधित विभाग को सौंपना और खंड, तहसील, जिला और राज्य स्तर पर शिकायत प्रणाली की योजना बड़े ही प्रभावशाली तरीके से तय समय सीमा पर निपटाकर लोगों को राहत देकर अच्छा कार्य किया जा रहा है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही शिकायत को बंद किया जाता है। मुख्यमंत्री की ओर से इस प्रकार की पहल निश्चित तौर पर प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed