{"_id":"601bc596ec99de5c8e6504aa","slug":"governor-bandaru-dattatreya-enjoys-snowfall-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल समेत मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने लिया बर्फबारी का आनंद, राठौर पैदल घर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल समेत मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने लिया बर्फबारी का आनंद, राठौर पैदल घर पहुंचे
Thu, 04 Feb 2021 10:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल, सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने लिया बर्फबारी का आनंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में गुरुवार को सुबह से हो रही भारी बर्फबारी से समूचे पहाड़ी क्षेत्र ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के बीच राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन परिसर का दौरा किया और बर्फ का आनंद लिया। उन्होंने इन यादगार पलों को राजभवन स्टाफ के साथ बिताया।
विज्ञापन
बाद में, अनौपचारिक बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि कुदरत का यह तोहफा निश्चित तौर पर सकारात्मक ऊर्जा देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मौसम की यह बर्फबारी बागवानों के लिए खाद का काम करेगी और आने वाले समय में अच्छी फसल की उम्मीद के लिए सहायक होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौसम की इस बर्फबारी से गर्मियों में पानी की कमी भी नहीं रहेगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के ओक ओवर में बर्फबारी का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।
उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी बर्फबारी का आनंद लिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर शिमला में कांग्रेस कार्यालय से मैहली तक सात किलोमीटर तक पैदल पहुंचे।