{"_id":"5c2f023cbdec2256fd70ff3f","slug":"governor-acharya-dev-vrat-will-attend-amar-ujala-aprajita-event-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम कल मंडी में, राज्यपाल करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम कल मंडी में, राज्यपाल करेंगे शिरकत
Fri, 04 Jan 2019 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में पांच जनवरी को अमर उजाला के ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत कार्यक्रम होने जा रहा है। महिला सशक्तीकरण के इस कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वह कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित महिलाओं को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इसमें स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चलेगा। महिला सशक्तीकरण को लेकर अमर उजाला ने अपराजिता अभियान को देशभर में चलाया है। इसे खासी लोकप्रियता भी मिल रही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक जिला में अपराजिता मुहिम के तहत महिला सशक्तीकरण के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। अभियान को अब तक देश और प्रदेश की विभिन्न हस्तियों से सराहना मिल चुकी है। मंडी में प्रस्तावित कार्यक्रम में डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर, प्रिंसिपल मेडिकल कालेज नेरचौक रजनीश पठानिया शिरकत करेंगे।
विज्ञापन