फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government withdraws condition of one hectare land for registration of tractor

सरकार ने ट्रैक्टर के पंजीकरण को एक हेक्टेयर भूमि की शर्त हटाई

Wed, 17 Oct 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 17 Oct 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Government withdraws condition of one hectare land for registration of tractor

प्रदेश में अगर माता-पिता हलफ नामा दें तो जिनके पास भूमि नहीं है, वे भी ट्रैक्टर खरीद सकेंगे। सरकार ने ट्रैक्टर के पंजीकरण को एक हेक्टेयर भूमि की शर्त हटा दी है। भूमि की सीमा को घटाकर 2.5 बीघा किया गया है।

विज्ञापन


यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आए प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए दी।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल बलदेव भंडारी को प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने बुधवार को शिमला आया था। उन्होंने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अनेक नई पहल की गई हैं। सीएम ने कहा कि सरकार किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं प्रदान करने को राज्य में कृषि विपणन नेटवर्क को सुदृढ़ करेगी।

किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

Government withdraws condition of one hectare land for registration of tractor

कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार उनके कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने बलदेव भंडारी को प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे किसान समुदाय के लिए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।

परिवहन और वन मंत्री गोविंद ठाकुर, एपीएमसी शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, पच्छाद भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed