फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government will encourage to set up big industries in Himachal

हिमाचल में बड़े उद्योग लगाने पर सरकार देगी सस्ता बिजली-पानी

Sat, 25 Sep 2021 11:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Sep 2021 11:59 AM IST
सार

राज्य में निवेशकों को बड़ी, मेगा और एंकर इकाइयां लगाने को सरकार विशेष पैकेज देने की तैयारी में है। बताते हैं कि पांच सौ करोड़ से अधिक निवेश करने वाले निवेशकों को सीधे लाभ मिलेगा। ऐसे बड़े निवेशकों को जरूरत के हिसाब से सस्ता पानी, बिजली और जमीन देने के प्रस्ताव का प्रारूप तैयार किया जाना है।

विज्ञापन
Government will encourage to set up big industries in Himachal
उद्योग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में बड़े निवेशकों को लुभाने और बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। सरकार प्रदेश में बड़ी, मेगा, एंकर इकाइयां स्थापित करने के लिए निवेशकों को उनकी सुविधा के अनुसार कई तरह के प्रोत्साहन देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से मालूम हुआ है कि राज्य में निवेशकों को बड़ी, मेगा और एंकर इकाइयां लगाने को सरकार विशेष पैकेज देने की तैयारी में है। बताते हैं कि पांच सौ करोड़ से अधिक निवेश करने वाले निवेशकों को सीधे लाभ मिलेगा। ऐसे बड़े निवेशकों को जरूरत के हिसाब से सस्ता पानी, बिजली और जमीन देने के प्रस्ताव का प्रारूप तैयार किया जाना है।

विज्ञापन


ये प्रोत्साहन किन बड़े निवेशकों को किस आधार और किन शर्तों पर दिए जाएंगे, यह प्रस्ताव में शामिल किया जाना है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार यह भी देखेगी कि बड़े निवेशक इन प्रोत्साहनों का गलत इस्तेमाल न कर सकें। इस पर सरकार विशेष तौर पर ध्यान रखेगी। सरकार चाहती है कि ऐेसे प्रोत्साहनों का लाभ उठाने वाले निवेशक तय सीमा से अधिक रोजगार दें और प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि हो सके।  इन सब बातों को ध्यान में रखकर राज्य में बड़ी, मेगा, एंकर इकाइयों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति एवं नियम 2019 के अंतर्गत प्रदेश में कस्टमाइज्ड पैकेज ऑफ  इन्सेंटिव फॉर मेगा इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव का प्रारूप तैयार करने को स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed