फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government should release the arrears of new pay scale of UGC

Shimla News: यूजीसी के नए वेतनमान का एरियर जारी करवाए सरकार

Wed, 23 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government should release the arrears of new pay scale of UGC
शिक्षक कल्याण संघ ने किया आग्रह
विज्ञापन

शिक्षकों को प्रमोशन न दिए जाने का जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। संघ की बुधवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता हपुटवा के अध्यक्ष नितिन व्यास ने की।

बैठक में शिक्षकों को 2016 में दिए यूजीसी वेतनमान के एरियर के भुगतान की मांग की गई। हपुटवा के अध्यक्ष नितिन व्यास ने कहा कि सरकार की अधिसूचना के अनुसार कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों को प्रमोशन नहीं दी जा सकती। इसको लेकर शिक्षकों में रोष है। चार वर्षों से कॉलेज और महाविद्यालय के शिक्षकों की प्रमोशन रुकी हुई हैं। सरकार के इस निर्णय का शिक्षकों ने विरोध किया। बैठक में कहा गया कि दस अक्तूबर 2014 के बाद कॉलेज और विवि के शिक्षकों की पीएचडी इंक्रीमेंट को समाप्त कर दिया है, यह तर्क संगत नहीं है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विवि में शिक्षकों के सरकारी आवास आवंटन में भाई-भतीजावाद किया जा रहा है। हाल ही में एक सहायक आचार्य को बिना रोटेशन या वरिष्ठता को ध्यान में रखकर सरकारी आवास आवंटित किया गया। उन्होंने विवि प्रशासन से इस आवंटन को रद्द करने की मांग की। हपुटवा ने कड़े शब्दों में शिक्षक विरोधी निर्णयों के खिलाफ लामबंद होने के साथ आंदोलन की शुरुआत करने की बात कही। बैठक में निर्णय लिया कि पहले चरण में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट करेंगे। दूसरे चरण में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री और उसके बाद राज्यपाल के समक्ष शिक्षकों की मांगों को रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article