{"_id":"0add0ba3c65fdc138625ae7be19f2845","slug":"government-seeks-compensation-for-losses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से नुकसान का मुआवजा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से नुकसान का मुआवजा मांगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 03 Jun 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल किसान सभा की राज्य कमेटी ने सरकार से ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन
किसान सभा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर और राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने प्रदेश सरकार से प्रभावितों को फौरी राहत देने की मांग करते हुए नुकसान के आकलन के लिए शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई दिन से शिमला और दूसरे जिलों में लगातार ओलावृष्टि हो रही है। इससे न सिर्फ सेब को नुकसान हुआ है। बल्कि बेमौसमी सब्जियां भी तबाह हो गई है।
विज्ञापन
ऐसे में किसान चिंता में डूब गए हैं आखिर अब आगे क्या होगा। सभा का कहना है कि सरकार को नुकसान का सही आकलन कर किसानों को राहत देनी चाहिए।
किसान सभा ने केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से भी केंद्रीय टीम भेजकर प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन करने और किसानों को केंद्रीय सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन