फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   government Pay grade nine thousand employees.

नौ हजार कर्मचारियों को मिला ग्रेड पे का तोहफा

Sun, 22 Mar 2015 10:23 AM IST
Updated Sun, 22 Mar 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
government Pay grade nine thousand employees.

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने अपने बचे हुए नौ हजार कर्मचारियों को भी ग्रेड पे देने का फैसला लिया है। वेतन विसंगति के चलते वे ग्रेड पे के लाभ से वंचित रह गए थे। अब उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह पंजाब की तर्ज पर संशोधित ग्रेड पे मिलेगी।

विज्ञापन


इससे तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 800 से 2500 रुपये तक का फायदा होगा। शनिवार को सचिवालय में हुई सर्विस कमेटी की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वेतन विसंगतियों के चलते यह हजारों कर्मचारी प्रदेश के अन्य कर्मचारियों की तरह मिलने वाले लाभ से वंचित थे।

10 हजार कर्मचारियों को पहले से ही मिल रहा लाभ

government Pay grade nine thousand employees.

बता दें कि बिजली बोर्ड अपने 10 हजार कर्मचारियों को पहले से ही संशोधित ग्रेड पे के लाभ दे रहा है। प्रदेश सरकार की तर्ज पर बिजली बोर्ड प्रबंधन ने भी अपने कर्मचारियों को पंजाब के लाभ देने का फैसला लिया था।

अब वेतन विसंगति दूर होने से बचे हुए नौ हजार कर्मचारियों को भी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस मामले को लेकर पांच मार्च को सर्विस कमेटी की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन किन्हीं कारणों से टल गई थी।

पहला नवरात्र नौ हजार कर्मचारियों के लिए शुभ रहा है। विद्युत बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा और अन्य पदाधिकारियों ने बोर्ड प्रबंधन और प्रदेश सरकार का वेतन विसंगति दूर करने पर आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed