{"_id":"64ba84960b6836179b0b73f3","slug":"government-mulls-to-enhance-widow-re-marriage-grant-to-rs-one-lakh-cm-sukhvinder-singh-sukhu-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल में एक लाख रुपये होगी विधवा पुनर्विवाह अनुदान योजना की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल में एक लाख रुपये होगी विधवा पुनर्विवाह अनुदान योजना की राशि
Fri, 21 Jul 2023 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Jul 2023 06:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने इन वर्गों के सम्मानजनक और सशक्त जीवनयापन के उद्देश्य से नवीन और कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में विधवा पुनर्विवाह अनुदान योजना की राशि को एक लाख रुपये किया जाएगा। वर्तमान में 65 हजार रुपये की इस अनुदान राशि को सरकार बढ़ाने का विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि जल्द ही मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव रखा जाएगा। सरकार की इस पहल से विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ उनका पुनर्वास भी सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने इन वर्गों के सम्मानजनक और सशक्त जीवनयापन के उद्देश्य से नवीन और कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2004-05 से यह योजना चल रही है। योजना को शुरू करने के समय अनुदान राशि 50,000 रुपये तय हुई थी।
विज्ञापन
उसके बाद राशि को बढ़ाकर 65 ,000 रुपये किया गया। अब सुक्खू सरकार इसे एक लाख रुपये करने जा रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है। संभावित है कि 25 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन