फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   government miss guide on ndrf issue

NDRF पर ड्रामा कर रही सरकार : धूमल

Fri, 13 Jun 2014 09:00 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
 government miss guide on ndrf issue
केंद्र से एनडीआरएफ बटालियन मांगने संबंधी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सरकार को घेरा है। धूमल ने कहा कि यह मामला पहले ही भाजपा कार्यकाल में काफी आगे बढ़ाया जा चुका था। मगर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही सारा मामला लटका दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में जिला कांगड़ा की नूरपुर तहसील के कोपड़ा में एनडीआरएफ बटालियन स्थापित करने के लिए भूमि का चयन किया गया था। 23 हेक्टेयर निजी भूमि तथा 17 हेक्टेयर सरकारी गैर-वनभूमि इसके लिए चुनी गई थी। अन्य औपचारिकताओं के तहत भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 4 और 6 में अधिसूचना भी हो गई थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सहमति मिल जाने के उपरांत वर्ष 2012 में अवार्ड भी फाइनल हो गया था। पूर्व सरकार ने सभी पहलुओं को देखकर ही इस स्थल का चयन किया था। कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से अति-संवेदनशील है। प्रस्तावित बटालियन से 3 राज्यों हिमाचल, पंजाब और जम्मू कश्मीर की जरूरतों को पूरा किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का विरोध बताकर लटकाया मामला

 government miss guide on ndrf issue

विधायक रविंद्र रवि के प्रस्ताव पर यह मामला विधानसभा में उठा था और संबंधित मंत्री ने इस बारे में यह कहकर गुमराह करने का प्रयास किया था कि कोपड़ा पंचायत में कुछ लोगों का विरोध है।

ये बयान तथ्यों पर आधारित नहीं था। ये तथ्य सामने आने के बाद सरकार बटालियन को किसी और स्थान पर ले जाने का निर्णय नहीं ले सकी। न ही सरकार ने बटालियन को कोपड़ा में स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को सलाह दी है कि यदि सरकार के मन में भेदभाव का यह विचार न आता तो आज तक बटालियन नूरपुर में स्थापित हो गई होती। उन्होंने कहा कि सरकार को केंद्र से नई मांग करने की जरूरत नहीं है, पुराने प्रस्ताव को ही सरकार आगे बढ़ाए, क्योंकि यह अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed