दो महीने में होगी पंचायत सहायकों की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत सहायकों की भर्ती का इंतजार कर रहे प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए खुशी की खबर है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया है।
अब पंचायत सहायकों की भर्ती परीक्षा राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड लेगा। बोर्ड 345 पंचायत सहायकों की भर्ती को लिखित परीक्षा लेगा।
राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत सहायकों की सीधी भर्ती परीक्षा को बीच में ही रद्द कर दिया था। अब इसे अलग एजेंसी से करवाने का फैसला ले लिया गया है।
दो माह में आयोजित होगी परीक्षा
वीरवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेवारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को दी जाएगी। इसके लिए बोर्ड से बात कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि यह परीक्षा दो महीने के भीतर ही आयोजित कर ली जाएगी। यह परीक्षा इसलिए रद्द की गई थी, क्योंकि बड़ी संख्या में आवेदकों ने फर्जी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों को अपने आवेदन पत्रों के साथ नत्थी किया था।
इसको देखते हुए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। अब सरकार नए सिरे से पूरी प्रक्रिया को पूरी करने जा रही है।