फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   government decide to service provider to all rto office

गुड न्यूज! 1 दिन में लाइसेंस, 3 दिन में रजिस्ट्रेशन

Thu, 30 Oct 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला Updated Thu, 30 Oct 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
government decide to service provider to all rto office

आरटीओ दफ्तर में काम करवाने के लिए अब दलालों की जेबें गर्म नहीं करनी पड़ेंगी। परिवहन विभाग से संबंधित सभी काम अब ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर करेंगे। इसकी एवज में सर्विस प्रोवाइडर को निर्धारित फीस देनी होगी।

विज्ञापन


विभाग ने 21 सितंबर को लिखित परीक्षा ली थी, जिसे 401 ने पास कर लिया है। 16 अक्तूबर को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। विभाग इन्हें 20 हजार रुपये सिक्योरिटी और 10 हजार रुपये फीस लेकर लाइसेंस दे रहा है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के उपनिदेशक कैप्टन रमन कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इन्हें लाइसेंस जारी करेगा। लाइसेंस धारक परिवहन विभाग की ओर से तय किए गए नियमों के आधार पर काम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम होंगे आसान

government decide to service provider to all rto office

प्रार्थना पत्र लिखने, फार्म भरने के नहीं लेंगे पैसे, लोगों को बताना होगा काम की फीस का विवरण, निर्धारित समय पर पूरा करना होगा हर काम, सर्विस प्रोवाइडर की होगी दस्तावेजों की पूरी जिम्मेदारी, दस्तावेजों पर होंगे सर्विस प्रोवाइडर के हस्ताक्षर, स्टैंप भी लगानी होगी, ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए तय किए नियम

चार साल के लिए वैध होगा लाइसेंस
परिवहन विभाग की ओर से जारी होने वाला लाइसेंस चार साल के लिए वैध होगा। चार साल बाद लाइसेंस रिन्यू करवाना होगा। लाइसेंस रिन्यू करने की अतिरिक्त फीस लगेगी। यदि तय अवधि में लाइसेंस रिन्यू नहीं किया गया तो इसे रद्द माना जाएगा।

ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर यदि ग्राहकों से काम की एवज में मनमानी वसूली करता है या तय समय पर काम पूरा नहीं करता तो परिवहन विभाग सर्विस प्रोवाइडर द्वारा जमा की गई सिक्योरिटी जब्त कर लेगा। सर्विस प्रोवाइडर पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना भी लगाया जाएगा।

जिलावार ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर

government decide to service provider to all rto office

शिमला      54
बिलासपुर    29
चंबा        19
ऊना        23
कुल्लू       28
मंडी        61
कांगड़ा    104
सोलन     49
हमीरपुर   24
सिरमौर   10

कार्य समय फीस
ड्राइविंग लाइसेंस 3 दिन में 150 डुप्लीकेट लाइसेंस 1 दिन 100,  स्टेज कैरेज परमिट 2 दिन 150 रूपए, गुड्स कैरेज परमिट 2 दिन 150 रूपए, नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 3 दिन में 200 रूपए, गाड़ी का डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन 1 दिन में 100 रूपए, ट्रांसफर ऑफ ऑनरशिप 3 दिन  में 350 रूपए, लर्निंग लाइसेंस 1 दिन में 100 रूपए, इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस 1 दिन में 100 रूपए, कंडक्टर लाइसेंस 3 दिन 100, कांट्रेक्ट कैरेज परमिट 2 दिन, 100 रूपए, टैक्सी परमिट 1 दिन 50 रुपए, गाड़ी का पुन: रजिस्ट्रेशन 5 दिन
300 रूपए, गाड़ी की फिटनेस 3 दिन 100 रूपए, पुरानी गाड़ी का एनओसी 2 दिन फीस 400 रूपए तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed