{"_id":"64944bce5b20ab94f204ec26","slug":"goodwill-cricket-cup-tournament-in-bcs-from-24-first-match-will-be-between-governor-and-press-xi-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: बीसीएस में सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट 24 से, राज्यपाल और प्रेस एकादश के बीच होगा पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: बीसीएस में सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट 24 से, राज्यपाल और प्रेस एकादश के बीच होगा पहला मैच
Thu, 22 Jun 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:55 PM IST
सार
एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि 24 को सुबह 9 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। कहा कि टूर्नामेंट नशे के खिलाफ एक महाअभियान है।
विज्ञापन
नरेश चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन शिमला 24 और 25 जून को बिशप कॉटन स्कूल में दो दिवसीय सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट करवाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि 24 को सुबह 9 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। कहा कि टूर्नामेंट नशे के खिलाफ एक महाअभियान है। इसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रख उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले जाएंगे। चार टीमें भाग लेंगी। पहला मैच सुबह 9:30 बजे राज्यपाल एकादश और प्रेस एकादश के बीच होगा। दूसरा मैच दो बजे मुख्यमंत्री एकादश और मुख्य न्यायाधीश एकादश के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
इस मैच का शुभारंभ प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव करेंगे, जबकि न्यायाधीश तरलोक चौहान विशेष अतिथि होंगे। 25 को अंतिम मैच होगा और शुभारंभ आरंभ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। राज्यपाल एकादश से भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा के अधिकारी और मुख्यमंत्री एकादश से मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्य, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक खेलेंगे। प्रेस एकादश से राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार, मुख्य न्यायाधीश एकादश से मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और जिला एवं सत्र न्यायाधीश खेलेंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे और विजेताओं को पुरस्कार बांटेंगे।
विज्ञापन