{"_id":"6a63760b5fea9b5447086430","slug":"goods-of-eight-people-including-six-shopkeepers-seized-from-lower-bazaar-shimla-news-c-19-sml1002-758655-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोअर बाजार से 6 दुकानदारों \nसमेत आठ का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोअर बाजार से 6 दुकानदारों समेत आठ का सामान जब्त
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने किया बाजार का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। निगम की संपदा शाखा की टीम ने निरीक्षण रमेश ठाकुर की अगुवाई में दोपहर बाद लोअर बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदारों ने सड़क पर सामान सजा रखा था।
निगम टीम ने एक एक सबका सामान जब्त कर लिया। कुल छह दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। इस दौरान कई दुकानदारों के साथ निगम टीम की बहसबाजी भी हुई। निगम टीम ने कहा कि बाजार में सड़क पर सामान सजाने की अनुमति नहीं है। इसमें जो सड़क पर सामान सजाएगा उसे जब्त किया जाएगा। बाजार में निगम कार्रवाई को देख यहां बैठे तहबाजारी सामान समेटकर भाग गए। निगम टीम ने इसके बाद लक्कड़ बाजार आईजीएमसी सड़क का भी औचक निरीक्षण किया। आईजीएमसी अस्पताल के समीप दो तहबाजारी सड़क किनारे सामान बेचते पकड़े गए। इनका सामान भी जब्त किया है। नगर निगम का कहना है कि अब जुर्माना चुकाने के बाद ही यह सामान वापस होेगा।