फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gold coins himachal govt temples in himachal gold in himachal temples

पांच साल बीते, हिमाचल सरकार की इस योजना को लगा ग्रहण

Fri, 02 Sep 2016 01:16 PM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 02 Sep 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
gold coins himachal govt temples in himachal gold in himachal temples

हिमाचल के मंदिरों में सदियों से संचित सोना पिघलाने की योजना खटाई में पड़ गई है। कानून बने पांच साल हो गए लेकिन न सोने के सिक्के बने और न बिस्कुट। हिमाचल के 36 प्रमुख मंदिरों में एक क्विंटल, 30 किलो, 908 ग्राम सोना है लेकिन महज पांच मंदिर ही बिस्कुटों या सिक्कों के रूप में अपना आधा सोना बेचने को तैयार हो पाए हैं।

विज्ञापन


प्रसिद्ध मंदिर ज्वालाजी, बज्रेश्वरी, चामुंडा, बालासुंदरी और चिंतपूर्णी ही सोना पिघलाना चाहते हैं। इनसे संबंधित ट्रस्ट और जिला प्रशासन भारत सरकार के मिनरल कारपोरेशन के साथ एमओयू साइन करेंगे। हिमाचल प्रदेश हिंदू सार्वजनिक धार्मिक संस्थान पूर्त
विज्ञापन


विन्यास अधिनियम 1984 में वर्ष 2010 और 2011 में संशोधन किया गया था, जिसमें मंदिरों में सदियों से जमा सोने को पिघलाने की व्यवस्था की गई। इसके नियम हाल ही में बने हैं। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अब जिला प्रशासन और संबंधित ट्रस्टों को ही अपने स्तर पर एमओयू साइन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालाजी मंदिर में है इतना सोना

gold coins himachal govt temples in himachal gold in himachal temples
gold coin

कांगड़ा जिले के ज्वालाजी मंदिर में 17 किलो, 92 ग्राम सोना है। बज्रेश्वरी माता मंदिर में साढ़े 10 किलो, चामुंडा नंदिकेश्वर मंदिर में 4 किलो 973 ग्राम सोना है। ऊना के चिंतपूर्णी माता मंदिर में भी काफी सोना है। अन्य मंदिरों में नयनादेवी मंदिर में 54 किलो, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 23 किलो 113 ग्राम और बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में साढ़े 12 किलो सोना है।

क्या करेंगे पिघलाए गए सोने का
10 फीसदी सोने को मंदिर से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में इस्तेमाल करेंगे। 20 फीसदी सोने को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गोल्ड बांड स्कीम में निवेश किया जाएगा। 20 फीसदी सोने को मंदिरों में ही रिजर्व रखा जाएगा। 50 फीसदी सोने को बिस्कुटों या सिक्कों में बदला जाएगा। इसे मंदिरों में आने वाले सैलानियों और अन्य इच्छुक भक्तों को बेचा जाएगा।

संबंधित जिला प्रशासन और ट्रस्टों को इस बारे में मिनरल्स कारपोरेशन के साथ एमओयू साइन करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रिमंडल से मंजूर नियमों से भी उन्हें सूचित करा दिया गया है। पांच मंदिर इसके लिए तैयार हैं। बहुत जल्द सोना पिघलाकर सिक्के बनने शुरू हो जाएंगे। -अनुराधा ठाकुर, सचिव, भाषा एवं संस्कृति, हिमाचल सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed