फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   global warming kinnaur temperature rising every year this year temperature increased by five degree celsius

ग्लोबल वार्मिंग: साल दर साल चढ़ता जा रहा किन्नौर का पारा, पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ा

Tue, 20 Dec 2022 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Dec 2022 10:50 AM IST
सार

किन्नौर में दिसंबर में तापमान बढ़ने से गर्मी ही रही है। 18 दिसंबर को किन्नौर का तापमान 8 और 9 डिग्री सेल्सियस आंका गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विज्ञापन
global warming kinnaur temperature rising every year this year temperature increased by five degree celsius
तापमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार चढ़ रहा पारा पर्यावरणविदों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शीत मरुस्थल के नाम से मशहूर जनजातीय जिला किन्नौर भी ग्लोबल वार्मिंग के प्रवाह से अछूता नहीं है। साल दर साल जिले के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र भी गहनता से विचार-विमर्श कर रहा है। 

विज्ञापन


जिला किन्नौर में दिसंबर में तापमान बढ़ने से गर्मी ही रही है। 18 दिसंबर को किन्नौर का तापमान 8 और 9 डिग्री सेल्सियस आंका गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले साल किन्नौर जिले में दिसंबर में 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर, 2011 को किन्नौर जिले में सबसे अधिक तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


तीन सालों में 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। एक दिसंबर, 2008 में 17.2 डिग्री, 6 दिसंबर, 2015 को 17.6 डिग्री, 7 दिसंबर, 2016 को 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 दिसंबर, 2014 को 16.6 डिग्री, 3 दिसंबर, 2012 को 15.8 डिग्री, 16 दिसंबर, 2013 को 15.4 डिग्री, 10 दिसंबर, 2017 को 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। किन्नौर में पिछले 5 सालों में दिसंबर में 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा है। बीते 15 सालों में किन्नौर के दिसंबर में सबसे कम 11 दिसंबर, 2019 को 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि उत्तरी ध्रुव से ठंडी हवा कम आ रही है। 25 दिसंबर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर मौसम विभाग गहनता से विचार-विमर्श कर रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed