फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   glitches in the FASTag shimla number car toll tax charged in haryana

गाड़ी शिमला में और हरियाणा में फास्ट टैग से दो बार कट गया टोल टैक्स

Fri, 03 Jan 2020 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jan 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
glitches in the FASTag shimla number car toll tax charged in haryana
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला

शिमला के नेरवा की गाड़ी का हरियाणा में फास्ट टैग से दो बार टोल टैक्स कट गया। बदरपुर टोल प्लाजा से टैक्स कटने का मैसेज वाहन मालिक के मोबाइल पर आया तो उसके होश उड़ गए। नेरवा के जतिंद्र सूद मामले में पुलिस को शिकायत देने की तैयारी में हैं। उन्होंने इस मामले के जांच की मांग भी उठाई है। 

विज्ञापन


जतिंद्र सूद के मुताबिक उनकी बोलेनो गाड़ी (एचपी 08 सी 4010) बीते एक सप्ताह से नेरवा में खड़ी है। वाहन के लिए जारी किया गया फास्ट टैग भी उनके पास है। बावजूद इसके उनके फास्ट टैग से हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बदरपुर टोल प्लाजा में दो बार टोल टैक्स के पैसे काटे गए हैं।
विज्ञापन


पहले एक जनवरी को 12 बजकर 45 मिनट पर ट्रांजेक्शन आईडी संख्या 33314250070 के तहत टोल टैक्स के 26 रुपये और उसके बाद दो जनवरी को इसी टोल प्लाजा में दो बजकर 51 मिनट पर ट्रांजेक्शन आईडी संख्या 333914275867 के तहत 26 रुपये टोल टैक्स के रूप में काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उन्होंने सुरक्षा के साथ ईंधन की बचत के उद्देश्य से चलाई गई ऑनलाइन फास्ट टैग सेवा पर सवाल उठाए हैं। उल्लेखनीय है कि वाहनों को फास्ट टैग से लिंक करने की योजना सरकार ने लागू की है। इससे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग के स्कैन होते ही चालक वाहन को टोल से आसानी से और शीघ्र निकाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed