फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Glimpses of Pangi's folk culture seen in Tribal Pride Day celebration

Chamba: जनजातीय गौरव दिवस समारोह में दिखी पांगी की लोक संस्कृति की झलक

Tue, 15 Nov 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 08:07 PM IST
सार

 कबायली क्षेत्र पांगी में पांच दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह किलाड़ स्थित रामलीला मैदान में आरंभ हुआ। इस दौरान आवासीय आयुक्त कार्यालय पांगी से लेकर रामलीला मैदान किलाड़ तक शोभायात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन
Glimpses of Pangi's folk culture seen in Tribal Pride Day celebration
जनजातीय गौरव दिवस समारोह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कबायली क्षेत्र पांगी में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आगाज किलाड़ स्थित रामलीला मैदान में हुआ। तीन दिवसीय समारोह के दौरान पांगी की पारंपरिक वेशभूषा, व्यंजनों, संस्कृति समेत विरासत को उजागर किया जाएगा। इसी क्रम में आवासीय आयुक्त कार्यालय पांगी से लेकर रामलीला मैदान किलाड़ तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आटा पीसने के घराट, हुक्का पीते व्यक्ति, पहनावे, विभिन्न मेलों और उत्सवों की झलक देखने को मिली। शोभायात्रा में पांगी की विरासत और संस्कृति को उजागर करतीं झांकियां निकाली गईं जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।

विज्ञापन


विज्ञापन

शोभायात्रा में महाविद्यालय पांगी के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और युवक मंडलों के पदाधिकारी शामिल रहे। गौरव दिवस समारोह में कारगिल युद्ध में शहीद हुए दीनानाथ ठाकुर के परिजनों, पांगी का नाम रोशन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। पांगी कॉलेज की छात्राओं ने समूहगान से खूब वाहवाही लूटी। आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम का आगाज किया। कहा कि हमारी संस्कृति और विरासत को एक मंच पर देखने का मौका जनजातीय गौरव दिवस समारोह के बहाने मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed