फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Glimpse of Himachali tableau will not be seen on the kartavya path for the fourth consecutive year

Republic Day Parade: लगातार चौथे साल भी कर्तव्य पथ पर नहीं दिखेगी हिमाचली झांकी की झलक, जानें वजह

Tue, 28 Nov 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 10:36 AM IST
सार

हिमाचल सरकार ने 26 जनवरी 2025 की परेड में राज्य की झांकी को शामिल करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Glimpse of Himachali tableau will not be seen on the kartavya path for the fourth consecutive year
कर्तव्य पथ(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार चौथे साल गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हिमाचल की झांकी देखने को नहीं मिलेगी। हिमाचल सरकार ने 26 जनवरी 2025 की परेड में राज्य की झांकी को शामिल करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जल्द ही इसे केंद्र भेजा जाएगा। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की परेड में हर राज्य की झांकी को शामिल करने के लिए इस बार से बदलाव किया है। वर्ष 2024 से 2026 तक झांकी निकालने के लिए किसी एक वर्ष को चुनने का राज्यों से विकल्प मांगा गया है। इसी कड़ी में हिमाचल सरकार ने वर्ष 2025 में अपनी झांकी को देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कुछ राज्यों की झाकियां कई सालों से गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं हुई हैं। सभी राज्यों को बराबर मौका देने की पहल करते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को तीन वर्षों में से एक बार अपनी झांकी परेड में शामिल करने का मौका दिया है। नई व्यवस्था के तहत किसी भी राज्य की झांकी को तीन चरण में होने वाली छंटनी प्रक्रिया के दौरान बाहर नहीं किया जाएगा। राज्य जिस भी वर्ष के लिए अपनी झांकी को शामिल करने की प्राथमिकता देंगे, केंद्र सरकार उस राज्य की झांकी और बेहतर बनाने में मदद देगा। नए फैसले को लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों के ग्रुप तैयार किए हैं। ग्रुप में कुछ राज्याें की झांकी साल 2024 में शामिल होंगी, जबकि शेष को 2025 और 2026 की परेड में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर पांच बार दिखी हिमाचली संस्कृति
गणतंत्र दिवस पर वर्ष 2007 में लाहौल-स्पीति, 2012 में किन्नौर, 2017 में चंबा की संस्कृति की झलक देखने को मिली थी। वर्ष 2018 में लाहौल-स्पीति के की-गोंपा की झांकी दिखाई गई थी। वर्ष 2020 में कुल्लू दशहरा की झांकी को भी केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर सूचना नहीं मिलने से छूट गया 2023 का मौका
केंद्र सरकार से समय पर सूचना न मिलने के चलते 2023 की परेड में झांकी शामिल करने का मौका हिमाचल के हाथ से चला गया था। वर्ष 2019 में महात्मा गांधी की हिमाचल यात्रा की झांकी का प्रस्ताव भेजा गया। रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल की झांकी के मॉडल को भी खारिज कर दिया। वर्ष 2021 में अटल टनल रोहतांग का माॅडल मंजूर नहीं हुआ। 2022 में धामी गोलीकांड विषय पर केंद्रित झांकी अंतिम चरण में बाहर हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed