फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   glacier fall on road in kinnaur in himachal pradesh

पवारी से पूह तक पांच जगहों पर गिरे ग्लेशियरों ने बढ़ाईं दिक्कतें

Sun, 12 Jan 2020 02:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jan 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
glacier fall on road in kinnaur in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

किन्नौर जिले में भारी बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने के बावजूद जनजातीय क्षेत्र में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह काजा और शिमला रामपुर की तरफ  राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर भारी बर्फबारी के कारण सड़कपर फिसलन के चलते निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो सकी। वही जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर भी निगम की बसों की आवाजाही ठप पड़ी है। ऐसे में लोगों को आवाजाही के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
रोधी, कल्पा, सांगला, पांगी, पुर्वर्णी, बारंग, स्पीलो, कानम, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, हांगो, लियो, सुन्नम, रोपावैली, छितकुल, बरी, निचार, चगांव, उरनी, युला, कटगांव, काफनु, यांगपा, रिब्बा, रिस्पा, ठंगी, कुन्नो, चारंग, सुमरा, शलखर सहित जिले की सभी ग्रामीण सड़कों पर भारी बर्फबारी के कारण फिसलन बढ़ गई है। इसके के चलते निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में तैनात पथ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी और गोपाल नेगी के अनुसार खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 सहित जिले के सभी ग्रामीण सड़कों पर बसें नहीं भेजी जा रही हैं। जैसे ही सड़कों की हालात सुधरेगी वैसे ही बसें चलाई जाएंगी। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पवारी से पूह तक 5 जगहों पर बर्फबारी के चलते जगह-जगह ग्लेशियरों के गिरने और भारी भरकम चट्टानों के खिसकने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवारी से पूह की तरफ टिंकु नाला, भगत नाला और जंगी के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तीन जगह ग्लेशियर गिरा है। वहीं नेसंग और षयासो के पास ऊपरी पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के खिसकने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। मौसम साफ  होते ही सीमा सड़क संगठन ने पवारी से पूह के बीच बंद पड़े राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बहाल करने के लिए 7 मशीनों के साथ करीब 50 मजदूरों को तैनात कर रखा है जो लगातार अवरुद्ध हुए मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं।

सीमा सड़क संगठन के ओसी किन्नौर पवारी डीके राघव के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग को जल्द से जल्द खोले जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं किन्नौर जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड में करीब 80 ग्रामीण सड़कें बर्फबारी की चपेट में आने से पूरी तरह से बंद हो गई हैं।


जिन्हें बहाल किए जाने के लिए 18 मशीनों के साथ करीब 400 मजदूरों को तैनात किया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह गुलेरिया और अधिशासी अभियंता भावानगर राहुल सूद के अनुसार जिले की अधिक से अधिक ग्रामीण सड़कों को बहाल किए जाने का प्रयास जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed