फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gitanjali and Alina tie for first place in the newspaper reading competition.

Shimla News: अखबार पढ़ने की स्पर्धा में गीतांजलि और एलीना प्रथम

Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gitanjali and Alina tie for first place in the newspaper reading competition.
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ आयोजन
विज्ञापन

100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड (आरवाईएलए) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने पैराग्राफ पढ़कर अपनी रीडिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब शिमला विकासनगर की सचिव ऋतु खन्ना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ और सातवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अखबार में प्रकाशित पैराग्राफ के माध्यम से रीडिंग स्किल्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. रीना जैन, डॉ. अनुपमा गर्ग और डॉ. स्मृति भार्गव शामिल रहीं। इस दौरान ग्रुप-ए में गीतांजलि को प्रथम, नव्या को द्वितीय, सुमन को तृतीय और यामिनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं ग्रुप-बी में एलीना को प्रथम, खुशी को द्वितीय, जागृति को तृतीय और मीनाक्षी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन के अध्यक्ष आरटीएन कवि खन्ना ने विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर क्लब सचिव आरटीएन रेनू शर्मा, आरटीएन अशोक जैन, योगेश आर्य, मनवीर सिंह, डॉ. आशा मारिया, रमेश ठाकुर, विकास अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article