{"_id":"62f25c09b2db2f0dac0ca336","slug":"girls-in-himachal-also-have-a-chance-to-become-agniveer-know-the-last-date-for-online-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment: हिमाचल की युवतियों को भी अग्निवीर बनने का मौका, जानें ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment: हिमाचल की युवतियों को भी अग्निवीर बनने का मौका, जानें ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि
Wed, 10 Aug 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh
उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:35 AM IST
सार
अग्निवीर महिलाओं के लिए हरियाणा के अंबाला स्थित खारगा स्टेडियम में सात से 11 नवंबर तक भर्ती रैली होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : indian army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना में अग्निवीर योजना में प्रदेश की युवतियों की भर्ती भी होगी। इसके लिए नौ अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है और यह पंजीकरण सात सितंबर तक चलेगा। अग्निवीर महिलाओं के लिए हरियाणा के अंबाला स्थित खारगा स्टेडियम में सात से 11 नवंबर तक भर्ती रैली होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। सात सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाली महिला अभ्यर्थी ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पांच अक्तूबर के बाद इंडियन आर्मी की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रदेश के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थी जो दसवीं पास हों और साढ़े सत्रह से 23 साल की उम्र की हों। वह भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
महिला अभ्यर्थी की लंबाई 163 सेंटीमीटर होनी चाहिए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1,600 मीटर दौड़, दस फीट लंबी कूद और पांच फीट ऊंची कूद की बाधा पार करनी होगी। इसके बाद मेडिकल और लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली महिला अभ्यर्थी चार साल के लिए भारतीय सेना में नियुक्त होंगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि अंबाला में महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी। महिला अभ्यर्थी सात सितंबर तक भर्ती के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं।
विज्ञापन