{"_id":"5f2d58e88ebc3e4ada16e491","slug":"girl-ordered-mobile-phones-online-but-received-two-washing-soaps","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल फोन, मिले बर्तन धोने के दो साबुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल फोन, मिले बर्तन धोने के दो साबुन
Fri, 07 Aug 2020 07:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Aug 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल फोन, मिले बर्तन धोने के दो साबुन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की राजधानी शिमला में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से सामान आर्डर करना एक युवती को महंगा पड़ा है। युवती ने एक फोन आर्डर किया था लेकिन उसे पार्सल में बर्तन धोने के दो साबुन मिले। पीड़ित ने इसकी शिकायत कंपनी की हेल्पलाइन और पुलिस में की है। इसे करीब 18 हजार रुपये की चपत लगी है। ठगी का शिकार हुई युवती कालीबाड़ी क्षेत्र में रहती है।
विज्ञापन
इसने 30 जुलाई को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से मोबाइल फोन आर्डर किया था। इसकी कीमत 17 हजार 500 रुपये थी। पैसों का भुगतान ऑनलाइन एडवांस में किया था। फोन की डिलीवरी चार अगस्त बताई थी। युवती ने बताया कि शुक्रवार को सामान डिलीवरी वाली एक कंपनी का डिलीवरी वॉय पार्सल लेकर उनके घर पहुंचा। युवती ने बॉक्स खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बॉक्स में फोन की जगह एक चार्जर और बर्तन धोने के दो साबुन थे। युवती ने संबंधित ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को फोन और ई-मेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
निर्धारित तिथि के तीन दिन बाद मिला पार्सल
युवती ने बताया कि उसने 30 जुलाई को फोन आर्डर किया था। सामान डिलीवरी की तिथि चार अगस्त को हुई थी। लेकिन युवती को पार्सल निर्धारित तिथि के तीन दिन बाद मिला। बताया कि दो अगस्त को पार्सल बंगलुरु से डिस्पैच हुआ। तीन अगस्त को सुबह एक बजे पार्सल दिल्ली, चार अगस्त की सुबह 10 बजे गुड़गांव, पांच अगस्त को सुबह चार बजे लुधियाना और छह अगस्त की सुबह एक बजे पार्सल शिमला पहुंचा। इसी बीच डिलीवरी बॉय ने सात अगस्त को दोपहर करीब साढ़े बाहर बजे पार्सल उसे डिलीवर किया।
विज्ञापन