फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl Killed in Road Accident At Kangra.

भाई के सामने युवती ने तोड़ा दम, 3 दिन बाद होनी थी शादी

Wed, 01 Feb 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसूर/नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जसूर/नूरपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 01 Feb 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
Girl Killed in Road Accident At Kangra.

हिमाचल के पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसूर के बौड़ में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई है, जबकि स्कूटी चला रहा उसका भाई घायल हो गया। हादसे में मृतक युवती की महज 3 दिन बाद शादी थी।

विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं। मृतका की पहचान पारूल पुत्री पवन कुमार निवासी वार्ड नं 9 नूरपुर के तौर पर हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 साल की पारुल अपने मुंह बोले भाई वरुण के साथ स्कूटी पर शाम को नूरपुर से जसूर किसी काम के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान बौड़ निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी, इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। पारुल का सिर सड़क पर जोर से लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि स्कूटी चला रहे वरुण को मामूली चोटें आईं। नूरपुर थाना प्रभारी ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद थी युवती की शादी, सामान लेने जा रही थी

Girl Killed in Road Accident At Kangra.

जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार पारुल की परसों शादी होनी थी, जिसके चलते वह कुछ सामान लेने अपने भाई के साथ स्कूटी पर जसूर बाजार जा रही थी, लेकिन भाग्य ने उसके जीवन की डोर किसी और से बंधने से पहले ही खींच ली।

जिस युवती के हाथ में तीन दिन बाद मेहंदी सजनी थी, उसकी असमय मौत से नूरपर के वार्ड न्याजपुर में माहौल गमगीन हो गया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि मृतका के शव का बुधवार को नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। जिसे पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed