{"_id":"5ee0ec028ebc3e42ef42e25f","slug":"girl-consumed-poisonous-substance-after-failing-in-matric-exams-in-pangi-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में दसवीं की छात्रा ने फेल होने पर खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में दसवीं की छात्रा ने फेल होने पर खा लिया जहर
Wed, 10 Jun 2020 07:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Jun 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जनजातीय क्षेत्र पांगी में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ ले गए। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने छात्रा का उपचार किया। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों के बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम प्रदेश में दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें पांगी की छात्रा फेल हो गई। इसका पता चलते ही छात्रा ने घर में अपने कमरे के भीतर जहरीला पदार्थ खा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा खतरे से बाहर है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन